कुछ इस अंदाज में नामांकन भरने पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन किया। पीएम मोदी ने पुष्य नक्षत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पर्चा दाखिल किया। नामांकन कराने से पहले गंगा सप्तमी पर मां गंगा को नमन कर पीएम मोदी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। मां गंगा का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री काशी कोतवाल काल भैरव के दरबार पहुंचे। काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव से अनुमति व आशीर्वाद लेकर पीएम नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। पीएम मोदी के नामांकन के दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। नामांकन में चार प्रस्तावकों में गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा व दलित समाज के संजय सोनकर रहे। wfw