ज्योति हत्याकांड: आठ साल बाद न्याय, पति व प्रेमिका समेत 6 लोग दोषी करार

अमर उजाला

Thu, 20 October 2022

Image Credit : फाइल फोटो

कानपुर के आठ साल पुराने चर्चित ज्योति हत्याकांड में गुरुवार को अपर जिला जज प्रथम अजय कुमार त्रिपाठी की अदालत ने फैसला सुना दिया है।

Image Credit : फाइल फोटो

अदालत ने मामले में ज्योति के पति पीयूष, उसकी प्रेमिका मनीषा मखीजा के अलावा मनीषा के ड्राइवर अवधेश व हत्या में शामिल रहे आशीष, सोनू व रेनू को दोषी करार दिया गया है।

Image Credit : फाइल फोटो

पुलिस को सही सूचना न देने के आरोपी पीयूष के भाइयों व मां को पर्याप्त साक्ष्य न होने के आधार पर बरी कर दिया गया है।

Image Credit : फाइल फोटो

27 जुलाई 2014 को पांडुनगर निवासी बिस्कुट व्यापारी ओमप्रकाश श्यामदासानी की बहू ज्योति श्यामदासानी की संदिग्ध हालात में हत्या हो गई थी।

Image Credit : फाइल फोटो

ज्योति के पति पीयूष ने स्वरूप नगर थाने जाकर ज्योति के अपहरण की कहानी सुनाई थी। 

Image Credit : फाइल फोटो

पुलिस को पनकी में ज्योति का खून से लथपथ शव मिला था।

Image Credit : फाइल फोटो

पीयूष द्वारा ही अपनी प्रेमिका मनीषा मखीजा के प्रेमजाल में फंसकर भाड़े के हत्यारों से ज्योति की हत्या करवाने का मामला सामने आया था। 

Image Credit : फाइल फोटो

मेरठ में 58 साल से कोबरा और नेवले में जंग जारी, 60 साल की लोमड़ी और दो सिर वाले बच्चे को भी देखिए

अमर उजाला
Read Now