भेड़ियों के आतंक से लेकर बवाल तक, एक माह से सुर्खियों में बहराइच

अमर उजाला

Mon, 14 October 2024

Image Credit : अमर उजाला

पिछले करीब एक महीने से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटा बहराइच अलग-अलग घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है।

Image Credit : FB/bahraich1

पहले भेड़ियों के आतंक तो फिर मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा को लेकर चर्चा में है।

Image Credit : freePIK

Wolf Attack

बता दें कि बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों ने इस कदर दहशत मचाई कि प्रदेश सरकार को उन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन भेड़िया लॉन्च करना पड़ा था। 
Image Credit : freePIK
बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का पहला हमला इसी साल मार्च 2024 में हुआ था।
Image Credit : संवाद न्यूज एजेंसी

जुलाई के बाद भेड़ियों के हमलों की संख्या बढ़ गई, फिर इन्हें पकड़ने के लिए 'ऑपरेशन भेड़िया' चलाया गया।

Image Credit : freePIK
12 अक्तूबर, शनिवार को मुंबई में दशहरे की देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई, जिसमें बहराइच के दो शूटर्स के नाम सामने आए।
Image Credit : फाइल फोटो

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल धर्मराज कश्यप और शिव कुमार उर्फ शिवा गौतम दोनों कैसरगंज कोतवाली के गंडारा गांव के रहने वाले हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

13 अक्तूबर, रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग के बाद हिंसा भड़क गई, इससे एक बार फिर बहराइच चर्चा में है।

Image Credit : ANI

घुटनों के दर्द को इन योगासनों से कर सकते हैं दूर

Istock
Read Now