अमर उजाला
Fri, 21 April 2023
माफिया अतीक अहमद ने साबरमती जेल में रहने के दौरान गुजरात समेत पांच राज्यों में करीब 1500 करोड़ रुपये संपत्तियों में निवेश किए थे
अतीक की संपत्तियां गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में होने के पुख्ता प्रमाण पुलिस को मिले हैं
उमेश पाल की हत्या के बाद जब अतीक पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हुआ तो उसके पार्टनरों ने भी किनारा करना शुरू कर दिया
एसटीएफ की जांच में सामने आया कि साबरमती जेल में बंद रह चुके दो सगे भाई जीतू और केतन के साथ अतीक ने जमीन के कारोबार में पार्टनरशिप की थी
साबरमती निवासी जीतू और केतन का गुजरात में जमीन समेत अन्य कारोबार में भी खासा वर्चस्व है
जेल में रहने के दौरान दोनों भाईयों की मुलाकात अतीक से हुई थी
इसके अलावा अहमदाबाद निवासी नजीर बोरा और उसके बेटे अली रजा के साथ भी अतीक ने कई धंधों में पार्टनरशिप की थी। नजीर बोरा भी अतीक के साथ साबरमती जेल में बंद रह चुका है
बर्फ से सराबोर इन वादियों की तस्वीरें अप्रैल में कराएंगी जनवरी जैसी ठंड का एहसास