अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सौगात दी अयोध्या दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी उज्जवला योजना की लाभार्थी मीरा के घर पहुंच गए पीएम का काफिला अचानक राजघाट की ओर मुड़ गया और मीरा मांझी के आवास पर रुका पीएम मोदी को अपने घर पाकर मीरा के परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा पीएम मोदी ने मीरा के परिवार के साथ मुलाकात ही नहीं चाय भी पी इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी करीब 15 मिनट तक मीरा के घर पर रहे इनके परिवार को 2021 में पीएम आवास योजना का लाभ मिला था स्थानीय पार्षद वीरचंद मांझी की बेटी स्वाती ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली बेटे अनुज कुमार ने राममंदिर की पेंटिंग बनाई थी बेटे अनुज कुमार ने राममंदिर की पेंटिंग बनाई थी