अमर उजाला
Thu, 6 April 2023
बदायूं शहर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री संकट मोचन बालाजी दरबार है, जिसे हनुमानगढ़ी मंदिर भी कहा जाता है।
This browser does not support the video element.
बालाजी दरबार मंदिर बदायूं-उझानी मार्ग पर गांव लोड़ा-बहेड़ी के पास स्थित है। यहां बजरंगबली की विशाल प्रतिमा स्थापित है।
This browser does not support the video element.
वर्ष 1998 में मंदिर के लिए गांव लोड़ा-बहेड़ी के पास में जमीन ली थी। 2004 में यहां पर मूर्ति स्थापना की गई।
मंदिर के पुजारी रविकांत उपाध्याय ने बताया कि श्री संकट मोचन बालाजी दरबार से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है।
मान्यता है कि श्री संकट मोचन बालाजी दरबार में सच्चे मन से आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
This browser does not support the video element.
संकट मोचन बालाजी दरबार में हनुमान जन्मोत्सव और मंदिर का वार्षिकोत्सव उल्लास के साथ मनाया जाता है।
This browser does not support the video element.
यहां पर दिल्ली, मुंबई, आगरा, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत तमाम जगहों से भक्त आते हैं।
जानिए, बरेली के इन धार्मिक स्थलों के बारे में, जहां बरसती है बजरंगबली की कृपा