मतदान के तुरंत बाद भाजपा जान जाएगी रुझान

अमर उजाला

Mon, 24 January 2022

Image Credit : File

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने विशेष तैयारी की है। पार्टी को मतदान के चंद घंटों के बाद ही हर विधानसभा क्षेत्र से रुझान मिल जाएगा। इसके लिए पार्टी खास व्यवस्था कर रही है।

Image Credit : Amar Ujala

मतदान के बाद बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुखों की रिपोर्ट के आधार पर एप पर डाटा अपलोड करेंगे। यह डाटा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेगा और इससे हर सीट पर जीत-हार का रुझान और अंतर लगभग साफ हो जाएगा।

Image Credit : File

भाजपा ने हर बूथ पर 21 सदस्यों की समिति गठित की है। इसके सदस्य ही पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। एक पन्ना प्रमुख पर बूथ की मतदाता सूची के एक पन्ने में शामिल मतदाताओं की जिम्मेदारी है।

Image Credit : Amar Ujala

सभी बूथों की रिपोर्ट के आधार पर एप से यह स्पष्ट हो जाएगा कि उस विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को कितने वोट मिल सकते हैं और किस सीट पर भाजपा का मुकाबला किस प्रत्याशी से हुआ है।

Image Credit : Amar Ujala

भाजपा हर चरण में मतदान के रुझान के आधार पर अगले चरण की रणनीति बनाएगी। पहले चरण की 58 सीटों पर जो रुझान आएगा उसके आधार पर ही भाजपा दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए रणनीति तय करेगी।

Image Credit : iStock

नैनीताल में गिरी बर्फ, पर्यटकों ने की खूब मस्ती

अमर उजाला
Read Now