अमर उजाला
Sun, 7 May 2023
हास्य दिवस के पीछे अवधारणा यही है कि हंसी जिंदगी की खूबसूरत नियामत है। सकारात्मक सोच को अपनाकर आप खुश रह सकते हैं।
बरेली जिला अस्पताल के डॉ. अशीष कुमार के मुताबिक हंसने से मानसिक तनाव कम होता है। सामाजिक रिश्ते बेहतर होते हैं।
योगाचार्य डॉ. हरिओम शर्मा के मुताबिक हंसने से व्यक्तित्व निखरता है। इम्युनिटी बढ़ती है। तन और मन संतुलित होते हैं।
डायटीशियन रोजी जैदी ने बताया कि रोजाना 10 मिनट हंसने से करीब 40 कैलोरी बर्न होती है, जो कि एक हजार कदम चलने के बराबर होती है।
नेचुरौपैथी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद पांडे के मुताबिक जो लोग खूब हंसते हैं, उनकी बढ़ती आयु का असर चेहरे और शारीरिक क्षमता पर कम पड़ता है।
प्री वेडिंग शूट में परी-भव्य का इश्क