जीवन में हंसना बहुत जरूरी है, होते हैं कई फायदे

अमर उजाला

Sun, 7 May 2023

Image Credit : अमर उजाला

यूं तो हंसने और हंसाने का कोई वक्त और दिन नहीं होता। मगर दुनिया भर में मई के पहले रविवार को हास्य दिवस मनाया जाता है। 
Image Credit : अमर उजाला

हास्य दिवस के पीछे अवधारणा यही है कि हंसी जिंदगी की खूबसूरत नियामत है। सकारात्मक सोच को अपनाकर आप खुश रह सकते हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

बरेली जिला अस्पताल के डॉ. अशीष कुमार के मुताबिक हंसने से मानसिक तनाव कम होता है। सामाजिक रिश्ते बेहतर होते हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

योगाचार्य डॉ. हरिओम शर्मा के मुताबिक हंसने से व्यक्तित्व निखरता है। इम्युनिटी बढ़ती है। तन और मन संतुलित होते हैं।

Image Credit : अमर उजाला
गर्भावस्था के दौरान हंसने से गर्भस्थ शिशु के विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मांओं की हंसी शिशुओं के एक्जिमा के इलाज में फायदेमंद होती है। 
Image Credit : अमर उजाला
मुंह बंद करके हंसने से चेहरे की चमक बढ़ती है। खुलकर हंसने से पेट और गले के रोगों में राहत मिलती है। सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है। 
Image Credit : अमर उजाला

डायटीशियन रोजी जैदी ने बताया कि रोजाना 10 मिनट हंसने से करीब 40 कैलोरी बर्न होती है, जो कि एक हजार कदम चलने के बराबर होती है।

Image Credit : अमर उजाला

नेचुरौपैथी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद पांडे के मुताबिक जो लोग खूब हंसते हैं, उनकी बढ़ती आयु का असर चेहरे और शारीरिक क्षमता पर कम पड़ता है। 

Image Credit : अमर उजाला

प्री वेडिंग शूट में परी-भव्य का इश्क

twitter
Read Now