अमर उजाला
Sat, 15 April 2023
बरेली में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज हर दिन गर्म होता जा रहा है।
बारिश के बाद 22 डिग्री पर दर्ज हुआ पारा अब करीब 16 डिग्री बढ़त के बाद 38 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। तपिश लोगों को पसीने से तरबतर कर रही है।
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भर तक तेज धूप का सितम सहने के बाद लोगों को हल्की राहत मिलने की संभावना जताई है।
चटख धूप निकलने से मौसम के तेवर गरम हो गए। शुक्रवार को सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक सप्ताहभर तक शहर में उच्च वायुदाब हावी रहेगा। इससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम