अमर उजाला
Fri, 21 April 2023
सद्दाम बरेली में रहकर जेल में बंद रहे अशरफ के मददगार के तौर पर काम कर रहा था।
सद्दाम अशरफ का साला है। उसके खिलाफ बारादरी और बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज है।
सद्दाम को एसआईटी समेत बरेली, लखनऊ व प्रयागराज की एसटीएफ भी खोज रही है।
गिरफ्तारी न होने पर उसका गैर जमानती वारंट जारी भी थान बिथरी पुलिस ने जारी करा लिया है।
अतीक अशरफ हत्याकांड के बाद से उसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सद्दाम के फोन की लोकेशन कर्नाटक में मिली है।
महीने भर में सद्दाम न मिला तो पुलिस प्रयागराज में उसके घर जाकर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि इसके लिए समय अवधि के हिसाब से विवेचक के जरिये कोर्ट में आवेदन किया जाएगा।
बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गई एंबुलेंस, यात्री हैरान