अमर उजाला
Thu, 23 March 2023
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में मासूम बेटे समेत दंपती की मौत हो गई।
दिल्ली के महरौली निवासी शाकिर पत्नी रोजी और बेटे इयान के साथ कार से ससुराल जा रहे थे।
बिसौली के गांव मदनजुड़ी के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिससे कार ट्रॉली में जा घुसी।
हादसे में शाकिर, रोजी और इयान की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा शाकिर का साला मोईन घायल हो गया।
डेढ़ साल पहले उनको बेटा हुआ, उसका नाम इयान रखा था। हादसे में वह भी नहीं बचा।
प्रेमी के लिए कातिल हसीना ने पति-बेटों का गला काटा