अमर उजाला
Sat, 15 April 2023
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गर्रा नदी के पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे गिरने से बच्चों समेत 11 की मौत हो गई।
ददरौल क्षेत्र के सुनौरा अजमतपुर गांव के रहने वाले आकाश तिवारी ने यहां भागवत कथा का आयोजन किया था।
कथा से पहले शनिवार को दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में करीब 100 श्रद्धालु गर्रा नदी से कलश में जल भरने के लिए जा रहे थे।
आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में एक चालक ने रफ्तार तेज की तो ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
घटनास्थल पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। एक महिला की गोद में बच्चा लिपटा हुआ था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां 11 लोगों की मृत घोषित कर दिया।
बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने तिलहर सीएचसी पहुंच कर घायलों का हाल जाना।
निकाय चुनाव: सीटों का बंटवारा, देखिए सपा और रालोद उम्मीदवारों के चेहरे