अमर उजाला
Sat, 27 May 2023
बरेली की मीनू गुप्ता ने देश का मान बढ़ाते हुए अमेरिका में मिसेज यूएसए यूनिवर्स का खिताब जीता है।
अमेरिका के अटलांटा शहर में 26 मई को हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में मीनू को ताज पहनाया गया।
मीनू इससे पहले 20 नवंबर 2021 को कैलीफोर्निया में मिसेज एशिया अमेरिका का खिताब भी जीत चुकी हैं।
मीनू ने किच्छा के जीजीआईसी में इंटर तक की शिक्षा ली। पंतनगर विवि से बीएससी व पंजाब विवि से एमएससी की पढ़ाई की।
जूनियर रिसर्च फैलोशिप में मीनू की देश में चौथी रैंक आई थी। कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, पढ़ाई की बदौलत ही हैं।
पंतनगर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर मीनू ने नेपाल के विशाल गुप्ता से शादी की। वह अमेरिका में अधिकारी रैंक पर काम कर रहे हैं।
इस अभिनेत्री ने 21 साल बड़े यूपी के बसपा नेता से की थी शादी