उमेश पाल हत्याकांड: लल्ला गद्दी का रिमांड मिला तो खुलेंगे अशरफ के राज !

अमर उजाला

Sun, 26 March 2023

Image Credit : अमर उजाला

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से जुड़े कई राज लल्ला गद्दी के दिल में दफन हैं, जिनका खुलासा रिमांड के दौरान हो सकता है। 

Image Credit : अमर उजाला

एसआईटी ने लल्ला का रिमांड लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। उसके वकील ने विरोध किया तो 27 मार्च की तारीख तय की गई।

Image Credit : अमर उजाला

अब एसआईटी दोबारा रिमांड के लिए पैरवी करेगी। साथ ही लल्ला के धारा 164 के तहत बयान कराने का कोर्ट से अनुरोध करेगी।

Image Credit : अमर उजाला

लल्ला के वकील गजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त पुलिस करीब 24 घंटे उसे साथ रख चुकी है। अब केवल दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

Image Credit : अमर उजाला

उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े मिले हैं। जेल में अशरफ से उसके गुर्गे बिना पर्ची के मुलाकात करते थे। 

Image Credit : अमर उजाला

अशरफ से मुलाकात करने वालों में लल्ला गद्दी भी शामिल है। इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

Image Credit : अमर उजाला

पंजाब सरकार के मंत्री ने लेडी IPS से की शादी, जानें कौन हैं ज्योति

अमर उजाला
Read Now