शादी के मंडप से भागा दूल्हा, फिर दुल्हन बनी सिमरन, 20KM तक किया पीछा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है, जहां युवक की शादी मंदिर में प्रेमिका से हो रही थी। शादी से ऐन वक्त पहले दूल्हा खुद के सजने-संवरने का बहाना बनाकर शादी के मंडप से भाग गया। दूल्हे के भागने की सूचना पर प्रेमिका बनी दुल्हन ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया और शादी हुई। जानकारी के मुताबिक, बरेली के पुराना शहर की रहने वाली युवती का ढाई साल से बदायूं जनपद के बिसौली के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग की भनक लगने पर युवती के परिजन बदनामी से बचने के लिए उसकी शादी कराने को तैयार हो गए। रविवार को बरेली के एक मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी करने की तैयारियां की गईं। दुल्हन फेरे लेने के लिए मंदिर में सजाए गए मंडप में आई, यहां अचानक प्रेमी का दिमाग घूम गया और भाग निकला। e