अमर उजाला
Mon, 22 May 2023
बरेली में दूल्हा बना युवक शादी के मंडप से भाग गया। उसकी शादी मंदिर में प्रेमिका से हो रहा थी।
युवती के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो बेटी का विवाह प्रेमी से कराने के लिए तैयार हो गए।
अचानक प्रेमी का दिमाग घूमा और प्रेमिका से खुद को सजने-संवरने बात कहकर मंडप से चला गया।
काफी देर तक प्रेमी नहीं लौटा। दुल्हन ने फोन पर किया तो उसने बताया कि मां को बुलाने बिसौली जा रहा है।
दुल्हन ने उसे वापस आने को कहा तो लेकिन वो नहीं माना। इस पर दुल्हन ने पीछा कर उसे भमोरा कस्बे में पकड़ लिया।
शादी के मंडप से भागा दूल्हा, फिर दुल्हन बनी सिमरन, 20KM तक किया पीछा