तालू के ऑपरेशन की बजाय डॉक्टर ने कर दिया बच्चे का खतना !

अमर उजाला

Sat, 24 June 2023

Image Credit : अमर उजाला
बरेली के संजयनगर निवासी कारपेंटर हरिमोहन यादव ने बताया कि उनका दो साल का बेटा बोल नहीं पाता है। 
Image Credit : अमर उजाला

हरिमोहन और उनकी पत्नी प्रियंका बेटे का इलाज कराने शुक्रवार सुबह एम. खान अस्पताल पहुंचे थे। 

Image Credit : अमर उजाला

डॉ. जावेद खान व स्टाफ बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में ले गए। ऑपरेशन के बाद बच्चा वार्ड में लाया गया तो उसे देख माता-पिता के होश उड़ गए।  

Image Credit : अमर उजाला

उन्हें पता लगा कि बेटे का खतना कर दिया गया है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से पूछा तो किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

Image Credit : अमर उजाला

बेटे के साथ अजीबोगरीब घटना होने से दोनों रोने लगे। जानकारी पर हिंदू जागरण मंच के लोग पहुंच गए, उन्होंने हंगामा कर दिया।

Image Credit : अमर उजाला

सूचना पर सीओ थर्ड आशीष प्रताप और बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी की। 

Image Credit : अमर उजाला
आईएमए के अध्यक्ष विनोद पागरानी भी टीम के साथ आ गए। उन्होंने हरिमोहन के परिजनों और डॉक्टर से बातचीत की। 
Image Credit : अमर उजाला

हरिमोहन के साथ अस्पताल प्रबंधन ने बंद कमरे में बात की। रात आठ बजे उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी।

Image Credit : अमर उजाला

एसपी सिटी राहुल भाटी ने कहा, अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध तहरीर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

Image Credit : अमर उजाला

पं. धीरेंद्र शास्त्री की संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया
Read Now