नलिनी-कमलिनी के लिए नृत्य का तीर्थ है बरेली

अमर उजाला

Sat, 29 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

वर्ष 2022 में नलिनी और कमलिनी को शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 
 

Image Credit : अमर उजाला

आगरा में जन्मीं नलिनी-कमलिनी ने बताया कि उनके पिता का घर बरेली के कूंचा सीताराम में स्थित है। वह अक्सर बरेली आती हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

वह कहती हैं कि जहां प्रसिद्ध गुरु जितेंद्र महाराज ने नृत्य साधना की, वह शहर नृत्य की दुनिया में तीर्थ से कम नहीं है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

विश्व प्रसिद्ध कथक गुरु जितेंद्र महाराज बरेली की शान थे। उन्होंने करीब 77 वर्ष तक नृत्य सिखाया। 

Image Credit : अमर उजाला

बरेली में जितेंद्र महाराज त्रिवटीनाथ मंदिर में नृत्य साधना करते थे। इस साल फरवरी में उनका निधन हुआ। 

Image Credit : सोशल मीडिया
जितेंद्र महाराज की शिष्या नलिनी-कमलिनी ने बताया कि उनकी मुलाकात जितेंद्र महाराज से दिल्ली में हुई। 
Image Credit : अमर उजाला

कई साल वहां रहकर नलिनी-कमलिनी ने जितेंद्र महाराज से नृत्य सीखा और विश्व भर में नाम कमाया।
Image Credit : अमर उजाला

युवा पीढ़ी के लिए उन्होंने कहा कि नृत्य एक साधना है, जो इसको पूरी तरह से अपना ले वही इसको निखार सकता है। 

Image Credit : अमर उजाला

अगले तीन दिन भी आंधी और बारिश करेगी परेशान!

अमर उजाला
Read Now