अमर उजाला
Sat, 29 April 2023
वर्ष 2022 में नलिनी और कमलिनी को शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
आगरा में जन्मीं नलिनी-कमलिनी ने बताया कि उनके पिता का घर बरेली के कूंचा सीताराम में स्थित है। वह अक्सर बरेली आती हैं।
वह कहती हैं कि जहां प्रसिद्ध गुरु जितेंद्र महाराज ने नृत्य साधना की, वह शहर नृत्य की दुनिया में तीर्थ से कम नहीं है।
विश्व प्रसिद्ध कथक गुरु जितेंद्र महाराज बरेली की शान थे। उन्होंने करीब 77 वर्ष तक नृत्य सिखाया।
बरेली में जितेंद्र महाराज त्रिवटीनाथ मंदिर में नृत्य साधना करते थे। इस साल फरवरी में उनका निधन हुआ।
युवा पीढ़ी के लिए उन्होंने कहा कि नृत्य एक साधना है, जो इसको पूरी तरह से अपना ले वही इसको निखार सकता है।
अगले तीन दिन भी आंधी और बारिश करेगी परेशान!