अमर उजाला
Sun, 16 April 2023
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को अपने हश्र का अंदाजा पहले से था।
28 मार्च को प्रयागराज में पेशी के बाद अशरफ को बरेली जेल लाया गया था।
जेल गेट पर उसने पत्रकारों से कहा था कि एक बड़े अधिकारी ने उसे धमकी दी है।
This browser does not support the video element.
अशरफ ने कहा था कि उसे धमदी दी गई है कि दो सप्ताह में जेल से निकालकर निपटा दिए जाओगे।
12 अप्रैल को जब अशरफ को दोबारा बरेली से प्रयागराज ले जाया जा रहा था तो पुलिस ने मीडिया से उसे बात नहीं करने दी।
अशरफ ने दो अंगुलियां उठाकर पत्रकारों से कहा कि दो सप्ताह हो चुके हैं, मतलब कि उसने फिर उसी बात का अंदेशा जताया था।
15 अप्रैल की रात प्रयागराज में अशरफ और उसके भाई अतीक अहमद की हत्या कर दी गई।
Atiq Ashraf Murder: पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने दनादन बरसाई गोलियां