This browser does not support the video element.

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गई एंबुलेंस, यात्री हैरान

अमर उजाला

Fri, 21 April 2023

Video Credit : अमर उजाला

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गुरुवार शाम करीब छह बजे अचानक एंबुलेंस पहुंची तो यहां यात्री हैरत में पड़ गए। 

Image Credit : अमर उजाला
इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पहुंचने वाली थी। 
Image Credit : अमर उजाला

प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात आरपीएफ के जवान भीड़ के बीच एंबुलेंस को देख कर कुछ समझ नहीं सके। ऐसे में एंबुलेंस को रोक दिया गया। 
 
Image Credit : अमर उजाला

बाद में पता लगा कि प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत के बाद एंबुलेंस शव लेने पहुंची थी। 

Image Credit : अमर उजाला

आरपीएफ प्रभारी अभिषेक बिजारणियां ने बताया कि एंबुलेंस चालक गलत रास्ते से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गया था। 
 

Image Credit : अमर उजाला

प्लेटफॉर्म नंबर एक से उसे वापस कर प्लेटफॉर्म नंबर पांच की ओर भेज दिया, जहां से चालक महिला शव लेकर चला गया। 

Image Credit : अमर उजाला

जवानों के शहीद होने पर लोगों में गुस्सा, पंजाब में छाया मातम

अमर उजाला
Read Now