तस्वीरों में देखें वायुसेना का शौर्य, लड़ाकू विमान सुखोई की दहाड़ से थर्राया गगन

अमर उजाला

Fri, 14 October 2022

Image Credit : अमर उजाला

भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर ‘अपने बलों को जानें’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Image Credit : अमर उजाला

कार्यक्रम में करीब आधे घंटे तक टीम के सदस्यों ने एक-एक कर आकाश में तिरंगा फहराया।

Image Credit : अमर उजाला

जब सुखोई 30 एमकेआई फाइटर प्लेन करीब दस मीटर की दूरी से गुजरा तो उसके करतब ही नहीं, दमदार आवाज ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Image Credit : अमर उजाला

सुखोई 30 विमान ने करीब 20 मिनट तक आसमान में करतब दिखाए।

Image Credit : अमर उजाला

आसमान में करीब दो घंटे तक वायु सेना के हैरतअंगेज कारनामों से अभिभूत दर्शकों ने तालियां बजाकर वायुसेना का स्वागत किया। 

Image Credit : अमर उजाला

एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेना के नागरिकों के साथ आपसी संबंधों को मजबूत करना और उन्हें सेना के अनुशासन, ताकत और सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। 

Image Credit : अमर उजाला

ग्रुप कैप्टन समीर गंगा खंडेकर ने बताया कि गुरुवार को तीन दिवसीय एयर शो का पहला दिन था। त्रिशूल एयरबेस पर 15 अक्तूबर तक लगातार एयर शो आयोजित होगा। 

Image Credit : अमर उजाला

यहां विधवाएं करती हैं करवा चौथ

Social Media
Read Now