अमर उजाला
Mon, 27 June 2022
आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में भाजपा ने सपा का किला भेद दिया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ भारी मतों से विजयी हुए हैं।
इस जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को और बढ़ा दिया है। इससे 2024 में होने वाले चुनावों का रास्ता आसान हो गया है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि चुनाव का संदेश साफ है। जो काम करेगा, वही सत्ता में बना रहेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन और शानदार रहेगा। गोरखपुर क्षेत्र की 13 में से 13 सीटें जीतने में सफलता मिलेगी।
2014 में मोदी लहर के बावजूद आजमगढ़ में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। यहां से मुलायम सिंह यादव जीते थे।
2019 में भी भाजपा को यहां मुंह की खानी पड़ी थी। इस बार सपा बसपा के संयुक्त प्रत्याशी अखिलेश यादव को आजमगढ़ की जनता ने चुना था।
उपचुनाव में जीत के बाद आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की मुहिम और तेज होगी। आरएसएस गोक्ष प्रांत के संगठनात्मक कामकाज में आजमगढ़ को आर्यमगढ़ ही कहा जाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार जिले का नाम बदलने के संकेत दे चुके हैं। उपचुनाव में जीत के बाद जिले का नाम बदलने की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
पंजाब सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया, देखें तस्वीरें और जानें अहम बातें