आजमगढ़ उपचुनाव: निरहुआ की जीत से बढ़ा भाजपा का हौसला

अमर उजाला

Mon, 27 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में भाजपा ने सपा का किला भेद दिया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ भारी मतों से विजयी हुए हैं।
 

Image Credit : अमर उजाला

इस जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को और बढ़ा दिया है। इससे 2024 में होने वाले चुनावों का रास्ता आसान हो गया है।
 

Image Credit : अमर उजाला।


क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि चुनाव का संदेश साफ है। जो काम करेगा, वही सत्ता में बना रहेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन और शानदार रहेगा। गोरखपुर क्षेत्र की 13 में से 13 सीटें जीतने में सफलता मिलेगी।
 

Image Credit : अमर उजाला।

2014 में मोदी लहर के बावजूद आजमगढ़ में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। यहां से मुलायम सिंह यादव जीते थे।
 

Image Credit : अमर उजाला

2019 में भी भाजपा को यहां मुंह की खानी पड़ी थी। इस बार सपा बसपा के संयुक्त प्रत्याशी अखिलेश यादव को आजमगढ़ की जनता ने चुना था।

 

Image Credit : amar ujala

उपचुनाव में जीत के बाद आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की मुहिम और तेज होगी। आरएसएस गोक्ष प्रांत के संगठनात्मक कामकाज में आजमगढ़ को आर्यमगढ़ ही कहा जाता है।

Image Credit : सोशल मीडिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार जिले का नाम बदलने के संकेत दे चुके हैं। उपचुनाव में जीत के बाद जिले का नाम बदलने की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Image Credit : अमर उजाला

पंजाब सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया, देखें तस्वीरें और जानें अहम बातें

ANI
Read Now