जानिए कब से कर सकेंगे रामलला के दर्शन, ये तारीख हुई तय 161 फीट ऊंचे दिव्य-भव्य राममंदिर में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा की तिथि सामने आ गयी है। तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का काम पूरा हो चुका है। प्राणप्रतिष्ठा के लिए रामलला की अचल मूर्ति के निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। एक साक्षात्कार में राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया नवंबर तक मूर्ति बनकर तैयार हो जाएगी। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर जनवरी 2024 में खुल जाएगा, 24 जनवरी से भव्य गर्भगृह में रामलला के दर्शन भक्त कर सकेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मकर संक्रांति के बाद होनी चाहिए। ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है, यह सबसे उत्तम तिथि बताई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 10 दिवसीय होगा, ट्रस्ट द्वारा पीएम मोदी को आमंत्रण भी भेजा जा चुका है। GE