13 गोलियां लगीं पर इस गोली पर लिखी थी अतीक-अशरफ की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा अतीक-अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान से अहम बातें सामने आई हैं। हत्याकांड की विवेचना कर रही SIT शूटरों का बयान दर्ज कर चुकी है, अब घटना से संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में SIT ने पोस्टमार्टम करने वाले चार डॉक्टरों के भी बयान दर्ज किए हैं। डॉक्टरों के बयान में सामने आया है कि दोनों को कुल 13 गोलियां लगी थीं। 13 गोलियों में से अतीक को आठ, जबकि अशरफ को पांच गोलियां लगीं। अतीक-अशरफ को लगीं 13 गोलियों में पहली गोली ही उनके लिए घातक साबित हुई। अतीक को सिर के बीचोबीच जबकि अशरफ को माथे के पास गोली लगी थी। अतीक-अशरफ को सिर पर गोली लगने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। ge