पांच साल में कितनी बढ़ी योगी के नौ मंत्रियों की संपत्ति
अमर उजाला
Wed, 26 January 2022
Image Credit : iStock
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण का मतदान होगा। इन सीटों पर मंत्री रहे नौ उम्मीदवारों के भाग्य का भी फैसला होगा। पढ़िए पांच साल में इनकी संपत्ति में कितना फर्क आया।
Image Credit : File
गाजियाबाद सीट से चुनावी मैदान में मंत्री अतुल गर्ग के पास 18.54 करोड़ की संपत्ति है। 2017 में गर्ग की चल संपत्ति 2.17 करोड़ थी, जो अब 4.07 करोड़ और अचल संपत्ति 7.27 से 14.47 करोड़ हो गई।
Image Credit : Facebook
शामली की थाना भवन सीट से प्रत्याशी और यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पास 2017 में 28 लाख की चल संपत्ति थी, जो अब 37 लाख और 11 लाख की अचल संपत्ति थी जो 41 लाख की है।
Image Credit : Facebook
बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा की संपत्ति करीब 18 लाख रुपये बढ़ी है। शर्मा की 2017 में सालाना आय 3.20 लाख थी, जो अब 9.66 लाख हो गई है। शर्मा और उनकी पत्नी के पास 77 हजार रुपये नकद हैं।
Image Credit : Facebook
योगी सरकार में राज्य मंत्री और अतरौली विधानसभा से नामांकन दाखिल करने वाले संदीप सिंह के पास 2017 में कुल 1.42 करोड़ संपत्ति थी जो अब 14.46 करोड़ हो गई है। उनके पास 7.46 करोड़ की चल संपत्ति है।
Image Credit : Facebook
वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा ने 2017 में सालाना आय 38.71 लाख रुपए दिखाई थी। 2022 में यह 25.02 लाख रुपए रह गई। शर्मा की कुल आय 2017 में 12.33 करोड़ थी, जो अब 14.44 करोड़ हो गई है।
Image Credit : Facebook
मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ रहे कपिल देव अग्रवाल की वार्षिक आय 2017 में 5.57 लाख थी जो 2022 में 15.24 लाख हो गई। 2017 में उन्होंने 21.66 लाख का कर्ज दर्शाया था जो 2022 में 41.94 लाख का हो गया।
Image Credit : Facebook
योगी कैबिनेट में बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक हस्तिनापुर से चुनाव लड़ रहे हैं। दिनेश के पास अभी कुल 2.05 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। 2017 में 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।
Image Credit : Facebook
समाज कल्याण राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश की कुल संपत्ति 4.76 करोड़ रुपये है। इनमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। 2017 में यह 2.33 करोड़ थी। उनके पास 21.43 लाख रुपये की इनोवा क्रिस्टा कार और एक स्कूटी है।