पुलिसकर्मी की बेटी बनी अतीक की बीवी, शाइस्ता के पिता खुद रिश्ता लेकर पहुंचे थे माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पुलिस अब तक नहीं तलाश सकी है। उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम है। शाइस्ता के पिता फारूख यूपी पुलिस में कॉस्टेबल थे, ये बात साल 1972 की है। प्रयागराज के दामुपुर गांव में शाइस्ता का जन्म हुआ और चार बहनों और दो भाइयों में शाइस्ता सबसे बड़ी है। बताया जाता है कि साल 1996 में जब शाइस्ता 24 साल की थी, तब उसके पिता अतीक के घर रिश्ता लेकर गए थे। शादी से पहले तक अतीक की गिनती प्रदेश के बड़े माफियाओं में होती थी, वह तीन बार (1989,1991,1993) में निर्दलीय विधायक चुना जा चुका था। शादी के बाद अतीक और शाइस्ता के कुल पांच बच्चे हुए, सबसे बड़ा बेटा उमर, फिर अली, असद और दो नाबालिग बेटे हैं। अतीक और दोनों बेटों के जेल जाने के बाद शाइस्ता ने गैंग और कारोबार संभालना शुरू कर दिया और छोटा बेटा असद भी सक्रिय हो गया। शाइस्ता और असद मिलकर प्रयागराज से लेकर कई जिलों के बिल्डर्स और व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी मांगते थे। ge