प्रयागराज में अंधविश्वास की हैरान करने वाली घटना

अमर उजाला

Wed, 29 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

प्रयागराज का एक परिवार 18 वर्षीय बेटी के शव के साथ पांच दिन तक घर में बंद रहा। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो घटना की जानकारी हुई। घर में 11 अन्य सदस्य भी बीमार पड़े मिले। 
 

Image Credit : prayagraj


जांच में पता चला कि घर में कई दिनों तक खाना नहीं बनता था और परिवार के लोग सिर्फ गंगाजल पीते थे। पुलिस अफसर परिजनों की हालत देख और यह सब जानकर दंग रह गए। 
 

Image Credit : prayagraj


परिवार बीते डेढ़ साल से रिश्तेदार व आस-पास के लोगों से कोई मतलब नहीं रखता था। उनके पास खेत है लेकिन दो साल से खेती नहीं की जा रही है। परिवार के कुछ लोग रोज गंगा स्नान कर जल लाते थे। 
 

Image Credit : prayagraj


एक और चौंकाने वाली बात यह है कि वह घर में अंदर जाने के लिए दरवाजे की जगह खिड़की का इस्तेमाल किया करते थे। परिवार किसी देवी की पूजा करता था और उन्हीं के नाम पर झाड़-फूंक किया करता था। 
 

Image Credit : prayagraj


चौथी बेटी बीनू शादी के बाद से ही बीमार थी और उसी का घर के अंदर ही इलाज किया जा रहा था। इसी चक्कर में उसकी मौत हो गई थी।

 

Image Credit :

चौंकाने वाली बात यह है कि परिवार पढ़ा लिखा है। अभयराज के सभी बच्चे ग्रेजुएशन कर चुके हैं। ऐसे में सभी हैरान हैं कि परिवार अंधविश्वास के फेर में आखिर कैसे फंस गया। 
 

Image Credit :

मानसून में कीजिए झरनों के शहर की सैर

सोशल मीडिया
Read Now