अलीगढ़ में 'रंग बिरंगे पानी' से लोग परेशान

अमर उजाला

Fri, 24 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

इस भीषण गर्मी में अलीगढ़ शहर में पेयजल संकट बेहद चरम पर है। नगर निगम द्वारा दी जाने वाली पेयजल आपूर्ति वाले नलों से रंग-बिरंगा पानी आता है।


 

Image Credit : अमर उजाला

शुरुआत काले पानी से होती है। इसके थोड़ी देर बाद यह पानी पीला होना शुरू हो जाता है और फिर हल्क सिलेटी रंग का पानी आता है। अंतिम पांच से दस मिनट के समय में ही साफ पानी की आपूर्ति हो पाती है। 

 

Image Credit : अमर उजाला

अधिकतर इलाकों में पाइप लाइन पुरानी या क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी आने व पर्याप्त मात्रा में पानी न आने की समस्याएं हैं।

 

Image Credit : अमर उजाला

हालांकि अब नगर निगम पानी की कमी से जूझ रहे शहर के 19 इलाकों के हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप लगवाने जा रहा है। फिलहाल यह वैकल्पिक व्यवस्था है।


 

Image Credit : अमर उजाला

स्थायी समाधान के लिए अमृत योजना के तहत विकास नगर, नगला मसानी व भुजपुरा क्षेत्र में नलकूप लगाए जाएंगे। इससे लोगों को राहत मिल सकेगी।

 

Image Credit : अमर उजाला

इसके अलावा ओवर हैंड टैंक का निर्माण व अन्य कार्य उप्र जल निगम द्वारा कराए जा रहे हैं। इन्हें क्रियाशील कराए जाने का लक्ष्य अक्तूबर 2022 निर्धारित किया गया है।

Image Credit : अमर उजाला

एक झपकी और लगा लाशों का ढेर, काल के गाल में ये मासूम भी समा गए

अमर उजाला
Read Now