आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, संगम में गूंजी राफेल-मिग और मिराज की गगनभेदी गर्जना वायुसेना का स्थापना दिवस आज यानी रविवार को मनाया गया। प्रयागराज के बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर परेड हुई और परेड की सलामी एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी ने ली। पैरा हैंग ग्लाइडर ग्लाइडर्स ने 360 डिग्री हवा में चक्कर लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आकाश में वायुसेना का अदम्य साहस देख दर्शक रोमांचित होते रहे, तालियां बजाकर दर्शकों ने उनका स्वागत और उत्साहवर्धन किया। इससे पहले एयर शो में हेलीकॉप्टर ने तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों में जोश भरा। लड़ाकू विमानों ने जब उड़ान भरी तो उनकी गर्जना के आगे हर आवाज दब सी गई। घातक लड़ाकू विमानों जैसे राफेल, मिग और मिराज को आसमान में उड़ता देखकर सभी की निगाहें ठिठक सी गईं। ee