अमर उजाला
Wed, 10 May 2023
आगरा में गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है। यहां पारा 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
हैदराबाद से आए पर्यटक की बच्ची ताजमहल में बीमार हो गई और उल्टियां करने लगी।
इसके अलावा आगरा किला में ओडिशा से आए बुजुर्ग पर्यटक गश खाकर गिर पड़े।
तेज धूप के बीच दूर-दूर से आए पर्यटक कभी छांव तो कभी पानी तलाशते नजर आए।
दुधमुंहे बच्चों को लेकर आए पर्यटक भी गर्मी में बच्चों को धूप से बचाते नजर आए।
आगरा किला में भी बुजुर्ग पर्यटकों को गर्मी में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी ने बताया कि ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर शुरू करा दिए गए हैं।
परिणीति और दिलजीत दोसांझ को बड़ी राहत