अमर उजाला
Tue, 21 March 2023
कमर की समस्या से ग्रसित मां को स्ट्रेचर पर लेकर 1100 किमी दूर ताजमहल का दीदार कराने गुजरात से आगरा पहुंचा बेटा।
गुजरात के इब्राहिम की मां रजिया बेन 32 वर्ष से व्हील चेयर पर हैं। वह कमर की समस्या से पीड़ित हैं।
बेटे इब्राहिम व बहू ने बताया कि उनकी मां के कमर का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन यह सफल नहीं हुआ और मां हमेशा के लिए व्हील चेयर पर आ गईं।
इब्राहिम ने बताया कि उनकी मां ने ताजमहल देखने की थी इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा पूरी करने को वह उन्हें लेकर आगरा पहुंचे हैं।
इसके लिए बेटे-बहू ने 1100 किमी का सफर तया किया और मां को ताजमहल का दीदार कराने आगरा पहुंचे
रजिया बेन ने स्ट्रेचर पर लेटे-लेटे ही ताज का दीदार किया। ताज देखकर वह खुश हो गईं। इसमें बेटे-बहू के साथ ताजमहल स्टाफ ने भी उनकी मदद की।
अमृतपाल भाग गया, 80000 पुलिसवाले क्या कर रहे थे- हाईकोर्ट