अमर उजाला
Wed, 24 August 2022
बुधवार सुबह सात बजे धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 11.85 मीटर ऊपर पहुंच गया है
धौलपुर में खतरे का निशान 130 मीटर है, यहां जलस्तर 141.85 मीटर हो गया है
आगरा के पिनाहट में चंबल नदी का जलस्तर दो मीटर ऊपर पहुंच गया है
पिनाहट में लाल निशान 130 मीटर है, चंबल नदी यहां 132 मीटर पर पहुंच गई है
चंबल में सुबह 15 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज है, जिससे बाह और पिनाहट के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं
बाह व पिनाहट के 17 से अधिक गांवों में मं बाढ़ का पानी घुस चुका है, रास्ते जलमग्न हैं और खेत-खलिहान डूब गए हैं
स्कूलों में पानी भरने लगा है, बाढ़ प्रभावित गांवों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है
एनडीआरएफ की टीमों ने गांवों में डेरा डाल लिया है, बाह तहसील में कंट्रोल रूम खोला है
राजस्थान में भारी बारिश से तबाही का मंजर