मुलायम परिवार की एक और पीढ़ी की राजनीति में एंट्री डिंपल और अखिलेश की बड़ी बेटी अदिति के जल्द राजनीति में आने की चर्चा खूब जोर पकड़ रही हैं यूं तो सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां सियासत की ऊंचाइयां छू चुकी हैं अब अखिलेश यादव की बेटी अदिति भी अपनी मां डिंपल के साथ राजनीति का ककहरा सीख रही हैं हाल ही में कुसमरा में आयोजित सम्मेलन में अदिति कार्यकर्ताओं के बीच नजर आईं सम्मेलन में अदिति मां डिंपल यादव के हर शब्द को गौर से सुनती और समझती नजर आ रही थीं सैफई परिवार से मुलायम सिंह यादव ने सियासत में कदम रखा था, इसके बाद भाई शिवपाल सिंह यादव और प्रो.रामगोपाल यादव भी राजनीति में आए फिर नंबर आया दूसरी पीढ़ी यानी बेटे अखिलेश यादव और भतीजे धर्मेंद्र यादव का अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव के बाद बहू डिंपल यादव भी राजनीति में उतर आईं तीसरी पीढ़ी के रूप में मुलायम सिंह के पोते तेजप्रताप यादव ने मैनपुरी से 2014 के लोकसभा उप चुनाव में जीत हासिल कर संसद की सीढ़ी चढ़ी डिंपल और अखिलेश की बड़ी बेटी अदिति