आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो आया सामने, बोली- मुझे कुछ भी हुआ तो उसका जिम्मेदार... भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का अब नया वीडियो सामने आया है, यह वीडियो आकांक्षा की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर ने शेयर किया है। वीडियो में आकांक्षा दुबे समर सिंह पर आरोप लगा रही हैं। वीडियो में आकांक्षा दुबे बोली- मुझे कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर होगा। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मौत से कुछ दिन पहले का है। बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह को जेल भेज दिया गया है। समर सिंह बीते 13 अप्रैल से कस्टडी रिमांड पर था, पुलिस ने पूछताछ में कई राज उगलवाए। वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में आकांक्षा दुबे की मौत के बाद 27 मार्च को भेाजपुरी गायक समर सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया था। ुा