किसान तुरंत करें इस स्कीम में आवेदन, मिलेगी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं सरकार की इस योजना में 18 से 40 साल के किसान आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर आपको 55 से लेकर 200 रुपये का निवेश स्कीम में करना है। वहीं जब आपकी उम्र 60 साल हो जाएगी उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार और सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी इस स्कीम का लाभ वही किसान उठा सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है यूटिलिटी न्यूज