मात्र 7 रुपये की बचत करके इस स्कीम में निवेश करने पर हर महीने मिलेगी पांच हजार की पेंशन आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम अटल पेंशन योजना है अटल पेंशन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं अगर आप 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाकर रोजाना 7 रुपये की बचत करके हर महीने 210 रुपये का निवेश करते हैं तो 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी गौर करने वाली बात है कि 210 रुपये महीने का निवेश आपको 60 की उम्र होने तक करना होगा यूटिलिटी न्यूज