अमर उजाला
Mon, 26 May 2025
आधार कार्ड आज हर भारतीय नागरिक के लिए एक अनिवार्य पहचान पत्र बन चुका है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार धारकों को अपने दस्तावेज (पहचान और पते का प्रमाण) अपडेट करने के लिए एक विशेष सुविधा प्रदान की है
इसके तहत आप एक निश्चित तारीख तक इसे मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं
यूआईडीएआई की पहल के अनुसार, आप अपने आधार कार्ड में पहचान प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेजों को 14 जून 2025 तक ऑनलाइन निःशुल्क अपडेट कर सकते थे।
यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिनके आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं और उन्होंने अभी तक कोई दस्तावेज अपडेट नहीं कराया है।
ध्यान रखें इस पहल में बायोमेट्रिक जानकारी (फोटो, उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली) को ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
आंधी-तूफान के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां