महिला दिवस पर अपनी पत्नी को दें यह खास तोहफा, भविष्य हो जाएगा सुरक्षित आप महिला दिवस के मौके पर अपनी पत्नी के नाम पर महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश कर सकते हैं वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम 2 लाख रुपये तक स्कीम में निवेश किए जा सकते हैं ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास मौके पर आप अपनी पत्नी को निवेश का यह खास तोहफा दे सकते हैं यह तोहफा आपकी पत्नी को आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने का काम करेगा यूटिलिटी न्यूज