आखिर नई बाइकों में क्यों नहीं आ रहा किक स्टार्ट? आपको बता दें कि नई बाइकों में अब फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम आ चुका है। इसके आने से बाइक की माइलेज तो बेहतर हुई है... साथ में इसकी वजह से किक स्टार्ट सिस्टम की जरूरत भी खत्म हो रही है। फ्यूल इंजेक्शन वाली बाइकों में किक स्टार्ट के न होने का बड़ा कारण... यह है कि फ्यूल इंजेक्शन वाले इंजनों में सबमर्सिबल पंप का उपयोग करके टैंक से पेट्रोल पंप किया जाता है इसके बाद फ्यूल इंजेक्शन से पेट्रोल को इंजन में इंजेक्ट किया जाता है। इस कारण पंप को चलाने के लिए कम वोल्टेज की जरूरत होती है... जो कि बैटरी से ही मिल जाती है। इस कारण किक से बाइक को स्टार्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है यूटिलिटी न्यूज