26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? 26 जनवरी, 1950 के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी वजह से इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 26 जनवरी, 1930 के दिन ही देश को पूर्ण स्वराज घोषित किया था ऐसे में इस दिन को यादगार बनाने के लिए इसके ठीक 20 साल बाद 26 जनवरी, 1950 के दिन संविधान को लागू किया गया हमारे संविधान को बनाने में 2 साल, 11 महीने 18 दिन लगे थे भारतीय संविधान की कॉपी आज भी संसद भवन की लाइब्रेरी में सुरक्षित रखी गई है यूटिलिटी न्यूज