आखिर क्यों होते हैं 10 डिजिट के मोबाइल नंबर? भारत में 10 डिजिट के फोन नंबर होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण सरकार की राष्ट्रीय नंबरिंग योजना है इसे इस तरह से समझिए मान लीजिए अगर मोबाइल नंबर 1 संख्या का होता, जैसे 0 से लेकर 9 तक तो उसको केवल 10 लोगों के बीच ही बांटा जा सकता था वहीं अगर वह 2 डिजिट को होता, तो उसे 100 लोगों के बीच वितरित किया जा सकता था। ऐसे में सभी लोगों को एक यूनिक फोन नंबर नहीं मिल पाता ऐसे में आप समझ गए होंगे कि भारत में 10 डिजिट के नंबर्स क्यों बनाए गए हैं? इसके पीछे का कारण भारत की 131 करोड़ की आबादी है। इसी वजह से मोबाइल नंबर की संख्या को 10 डिजिट का रखा गया मोबाइल नंबर के 10 डिजिट होने के कारण हर एक यूनिक नंबर को आसानी से लोगों के बीच वितरित किया जा सकता है यूटिलिटी न्यूज