रात के समय क्यों नहीं चलती है मेट्रो? क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि आखिर रात के समय मेट्रो को क्यों नहीं चलाया जाता है दिल्ली और बाकी शहरों में मेट्रो को सुबह साढ़े पांच बजे से रात 11 या साढ़े 11 बजे तक चलाया जाता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसमें सफर करते हैं वहीं रात के समय मेट्रो को न चलाए जाने की पीछे की बड़ी वजह मेट्रो की मेंटेनेंस और उसका परीक्षण करना है मेट्रो का रखरखाव और उसका परीक्षण करने के लिए रात का समय ही मिलता है इसीलिए रात के समय मेट्रो को नहीं चलाया जाता है। इस दौरान मेट्रो का मेंटेनेंस का काम किया जाता है यूटिलिटी न्यूज