आखिर क्यों 16 डिग्री से नीचे नहीं जाता है एसी का तापमान? गर्मियों का सीजन आ चुका है और लोग अब एसी का इस्तेमाल भी शुरू कर चुके हैं आपने गौर किया कि एसी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता है एसी के तापमान को 16 डिग्री से नीचे सेट न करने का मुख्य कारण इसकी टेक्निकल स्ट्रक्चर में छिपा है एयर कंडीशनर में एक इवैपोरेटर होता है, यह इवैपोरेटर कूलेंट (रेफ्रिजरेंट) की मदद से ठंडा होता है और कमरे में ठंडी हवा पहुंचाने का काम करता है अगर एसी का तापमान 16 डिग्री से नीचे सेट किया जाए, तो इवैपोरेटर पर बर्फ जमने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है इससे इवैपोरेटर जाम हो सकता है, जिसके कारण एसी ठंडी हवा देने के बजाय खराब हो सकता है यही वजह है कि एसी को इस तरह डिज़ाइन किया जाता है कि उसका तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे न जाए यूटिलिटी न्यूज