बाइक में गियर बदलने से पहले क्यों दबाया जाता है क्लच? क्लच को जब हम दबाते हैं उस समय इंजन की शक्ति गियरबॉक्स से अलग हो जाती है गियर इंजन की शक्ति को पहियों तक पहुंचाने का काम करते हैं। इन्हें तभी बदला जा सकता है जब इन पर कोई दबाव न हो अगर आप क्लच दबाए बिना गियर को बदलते हैं। इस स्थिति में गियरबॉक्स के अंदर गियर के आपस में टकराकर टूटने की संभावना बढ़ जाती है इससे आपकी बाइक में दिक्कतें आ सकती हैं इसी वजह से चलती बाइक में जब क्लच को दबाया जाता है तो वह इंजन की शक्ति को गियरबॉक्स से अलग कर देता है यूटिलिटी न्यूज