अमर उजाला
Tue, 27 May 2025
भारतीय रेलवे देश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है, जो हर दिन लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है
आपने देखा होगा कि रात के समय में अक्सर ट्रेनों की रफ्तार दिन कि तुलना में अधिक होती है, आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है?
सामान्य तौर पर रात में ट्रैक पर दिन कि तुलना में कम भीड़भाड़ होता है।
दिन के समय ट्रैक पर यात्री ट्रेनों, मालगाड़ियों और शटल ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होती है
इससे ट्रैक पर भीड़ बढ़ जाती है और ट्रेनों को बार-बार सिग्नल पर रुकना पड़ता है, जिससे उनकी गति धीमी हो जाती है
वहीं, रात में ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या कम हो जाती है, जिसके कारण सिग्नल सिस्टम अधिक कुशलता से काम करता है। ट्रेनों को लगातार हरे सिग्नल मिलते हैं, और इससे उनकी औसत गति बढ़ जाती है।
कूलर से ठंडी हवा न आने पर अपनाएं ये उपाय