कीबोर्ड के F और J बटन के ऊपर क्यों बने होते हैं उभार? कीबोर्ड के F और J बटन के ऊपर बने उभार उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाए जाते हैं, जो बिना देखते हुए कीबोर्ड पर टाइपिंग करते हैं ये छोटे छोटे उभार बिना देखे टाइपिंग करने वाले लोगों के लिए गाइड की तरह काम करते हैं F और J की-बटन पर उभार इस कारण बनाए गए होते हैं ताकि टाइप करने वाला शख्स अपनी उंगलियों को होम रो की सही स्थिति में रख सके इसमें दोनों हाथों की इंडेक्स फिंगर को F और J बटन पर रखा जाता है यह करने पर बाकी उंगलियां स्वाभाविक रूप से कीबोर्ड पर अपनी अपनी जगह पर चली जाती हैं यूटिलिटी न्यूज