बाइक बंद करने के बाद क्यों उसमें से आने लगती है टिक-टिक की आवाज? आजकल की बाइकों में कैटेलेटिक कन्वर्टर नाम की एक खास तकनीक आ रही है यह हानिकारक तत्वों से रिएक्ट कर कार्बन मोनोऑक्साइड को कार्बन डाइऑक्साइड में बदलने का काम करती है जब आप बाइक चलाते हैं, तो साइलेंसर गर्म होने की वजह से कैटेलेटिक कन्वर्टर के अंदर के पाइप भी गर्म हो जाते हैं गर्म होने की वजह से ये फैल जाते हैं। वहीं, जब आप लंबे समय तक गाड़ी चलाने के बाद उसे बंद करते हैं, तो पाइप ठंडा होकर सिकुड़ने लगता है इस कारण पाइप सिकुड़ने पर बाइक में से टिक-टिक की आवाज आती है यूटिलिटी न्यूज